क्या हो गया है चेतेश्वर पुजारा को, 75 गेंदो में जड़ा शतक (Video)

बुधवार, 24 अगस्त 2022 (12:23 IST)
होव: भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल लंदन एकदिवसीय कप में मंगलवार को यहां अपना तीसरा शतक जड़ा।कुल 5 मैचों में चेतेश्वर पुजारा का यह तीसरा शतक है। यह उनके फॉर्म की बानगी देता है।

ससेक्स का प्रतिनिधित्व कर रहे पुजारा की 90 गेंद में 132 रन की आतिशी पारी से टीम ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 400 रन बनाये।

टीम की कप्तानी कर रहे पुजारा ने अपनी आक्रामक पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाये। सलामी बल्लेबाज टॉम एलसोप ने 155 गेंद में 189 रन की पारी खेली। पुजारा और एलसोप ने तीसरे विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी की।

A 75-ball masterclass from Cheteshwar Pujara. What. A. Playaaaaapic.twitter.com/SiS4zROkKe

— tea_addict  (@on_drive23) August 23, 2022
पुजारा ने इससे पहले वॉरविकशर के खिलाफ 107 और सरे के खिलाफ 174 रन बनाये थे। यह उनके लिस्ट ए करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।इससे पहले काउंटी चैम्पियनशिप में शानदार बल्लेबाजी के दम पर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम में वापसी की थी।

चेतेश्वर पुजारा का यह अंदाज क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अचंभे की बात है क्योंकि वह एक विशुद्ध टेस्ट बल्लेबाज है जिनको उनकी तकनीक के बल पर भारतीय टीम में स्थान दिया गया है। यही कारण है कि उनकी पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी