MS Dhoni पर दोस्त ने दर्ज किया मानहानि का केस, 15 करोड़ का पूरा मामला

WD Sports Desk

बुधवार, 17 जनवरी 2024 (13:38 IST)
Defamation Case filed against MS Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर (Mihir Diwakar) और उनकी पत्नी सौम्या दास (Soumya Das) ने मंगलवार को उनके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामले में न्यायमूर्ति प्रथिबा एम सिंह की अध्यक्षता में 18 जनवरी को सुनवाई होनी है। उनका दावा है कि धोनी के बयानों और आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
 
अपनी याचिका में, धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर ने अदालत से आग्रह किया है कि धोनी द्वारा उनसे 15 करोड़ के कथित अवैध लाभ और 2017 के अनुबंध के उल्लंघन के संबंध में कथित तौर पर लगाए गए "झूठे आरोपों" के संबंध में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से रोका जाए।
MS धोनी ने किया था धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स और के खिलाफ 15 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी 'आर्का स्पोर्ट्स' (Aarka Sports) के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मामला दायर किया गया था।
ALSO READ: इटली पर बड़ी जीत के साथ भारत ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में पहुंचा
आरोप था कि 2017 में आर्का स्पोर्ट्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी की बिजनेस डील हुई थी, इसके तहत देश भर में धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी खोली जानी थी, लेकिन डील में तय की गई नियम एवं शर्तों का पालन नहीं किया गया। यह जानकारी धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दी थी।
 
वकील ने एजेंसियों को बताया था “एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अपना अधिकार रद्द कर दिया। इसके बावजूद, उन्होंने लगभग आठ से दस स्थानों पर अकादमियां स्थापित करना जारी रखा… हमने समझौते के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दो बार कानूनी नोटिस दिया। उन्होंने एमएस धोनी को 15 करोड़ से अधिक का चूना लगाया,'' 

आपराधिक मामला पिछले साल 27 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406 और 420 के तहत दर्ज किया गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को धोनी द्वारा अधिकृत सीमांत लोहानी ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
 
यह दोनों धोनी के दोस्त थे और दिवाकर ने पूर्व भारतीय कप्तान के साथ रणजी ट्रॉफी भी खेली थी
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी