3 मैच में बनाए सिर्फ 7 रन, विवादित तरीके से आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल

रविवार, 25 सितम्बर 2022 (19:50 IST)
ग्लेन मैक्सवेल का भारत दौरा बतौर बल्लेबाज बेहद ही निराशाजनक रहा। दूसरे दर्जे की टीम के साथ उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए वह एक मुख्य बल्लेबाज की तरह ही थे लेकिन पूरी सीरीज में वह एक बार भी दोहरे अंक तक नहीं जा पाए। कुल 3 मैच में सिर्फ 7 रन ही वह बना सके।

आज वह अक्षर पटेल के एक बेहतरीन थ्रो पर रन आउट होकर पवैलियन लौटे। हालांकि इस रन आउट में भी विवाद खड़ा हो गया। दिनेश कार्तिक ने गेंद पकड़ने से पहले ही अपने ग्लब्स को स्टंप्स पर टकरा दिया था। तीसरे अंपायर पर जाने से पहले रोहित शर्मा और टीम के अन्य खिलाड़ी नाराज थे।

लेकिन जब तीसरे अंपायर ने अपना निर्णय सुनाया तो रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक का हेलमेट चूम लिया। हालांकि अब नाराजगी जाहिर करने की बारी ग्लेन मैक्सवेल की थी।उनके आउट होने के बाद ट्विटर पर यह बहस छिड़ गई कि मैक्सवेल आउट थे या नहीं।

An almost Not Out for Glenn Maxwell, one bail was still on the stumps and ball hit that bail. pic.twitter.com/RDmLHn50Yu

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 25, 2022

Big big moment in the match, Maxwell run out pic.twitter.com/MbgqXtIprX

— India Fantasy (@india_fantasy) September 25, 2022

All those who tweet shit about Maxwell not out.. Read this completely and educate yourself about the rules. It was a fair run out. #INDvsAUS #maxwell pic.twitter.com/H54P8XD6ro

— Axar singh  (@IndianFanBoy7) September 25, 2022

"Glenn Maxwell"

Coming to Leaving
India India pic.twitter.com/ejzDlJ63A0

— Ankit Pathak  (@ankit_acerbic) September 25, 2022

Disappointing series for Glenn Maxwell:

1 (3)
0 (1)
6 (11)#INDvAUS pic.twitter.com/twz18d6vCl

— Nic Savage (@nic_savage1) September 25, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी