इंग्लैंड के पोप कंधे की चोट के कारण चार महीने तक बाहर

शनिवार, 29 अगस्त 2020 (16:03 IST)
लंदन। इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में बायें कंधे के अपनी जगह से खिसकने के कारण चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। 
 
पोप ने सोमवार को चौके को रोकने के लिए डाइव किया और तभी कंधा अपनी जगह से खिसक गया। 22 साल का यह खिलाड़ी तभी मैदान छोड़कर चला गया और अगले कुछ हफ्तों में उनका आपरेशन किया जाएगा। यह मैच ड्रॉ रहा और इंग्लैंड ने श्रृंखला जीत ली थी। 
 
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘उम्मीद है कि पोप इंग्लैंड के लिए सही समय पर वापसी कर लेंगे जब टीम को 2021 के शुरू में श्रीलंका और भारत का दौरा करना है।’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी