ओली पोप के सामने भी टॉस हारे शुभमन गिल, इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी

WD Sports Desk

गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (15:22 IST)
ENGvsIND इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने बृहस्पतिवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।शुभमन गिल लगातार पांचवें टेस्ट में टॉस हारे हैं, बतौर कप्तान ऑली पोप ने भी चारों टॉस हारे थे लेकिन आज उन्होंने टॉस जीत लिया।यह भारत का लगातार 15वां टॉस है जो वह हारा है।

आसमान में बादल छाए हैं। भारत ने अंतिम एकादश में चार बदलाव किए हैं, उसने चोटिल ऋषभ पंत, शारदुल ठाकुर, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह की जगह ध्रुव जुरेल, करूण नायर, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है।इंग्लैंड की टीम अपने नियमित कप्तान बेन स्टोक्स के बिना होगी।इंग्लैंड पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।

 Toss and Team Update

England win the toss in the 5th Test and elect to field.

A look at #TeamIndia's Playing XI for the 5th and Final Test

Updates  https://t.co/Tc2xpWNayE#ENGvIND pic.twitter.com/fxzEfXEzLA

— BCCI (@BCCI) July 31, 2025
टीमें

भारत: 1 यशस्वी जायसवाल, 2 के एल राहुल, 3 बी साई सुदर्शन, 4 शुभमन गिल, 5 करुण नायर, 6 ध्रुव जुरेल, 7 वॉशिंगटन सुंदर, 8 रवींद्र जडेजा, 9 आकाशदीप, 10 प्रसिद्ध कृष्णा, 11 मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड: 1 जैक क्रॉली, 2 बेन डकेट, 3 ऑली पोप (कप्तान), 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रूक, 6 जेकब बेथेल, 7 जेमी स्मिथ, 8 क्रिस वोक्स, 9 गस एटकिंसन, 10 जेमी ओवर्टन, 11 जॉश टंग

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी