रोहित विराट हुए सस्ते में आउट, इस बांग्लादेशी पेसर को मिले तीनों विकेट (Video)

WD Sports Desk

गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (11:45 IST)
INDvsBAN सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच में बंगलादेश के गेंदबाज हसन महमूद के दिये गये शुरुआती झटकों से भारत को उबारते हुए लंच तक टीम का स्कोर तीन विकेट पर 88 पर पहुंचा दिया हैं।

आज यहां बंगलादेश के कप्तान नजमुल शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 14 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (छह) पर हसन महमूद ने पवेलियन भेज दिया। उसके बाद शुभमन गिल (शून्य), विराट कोहली (छह) को भी हसन महमूद ने आउट किया।

Chivalry. Kindness. Respect. pic.twitter.com/oZuY8OLbt6

— Sagar (@sagarcasm) September 19, 2024

विराट कोहली और रोहित शर्मा का आउट होना समझ आता है क्योंकि वो कैरियर के अंतिम चरण में है।

लेकिन गिल तो खुदको प्रिंस बुलाता है जीरो पर आउट होकर राजा बनेगा।

भूलो मत बांग्लादेश पाकिस्तान को घर में घुसकर हराकर आया है।#TestCricket #IndVsBan #Gill#ViratKohli #RohitSharma pic.twitter.com/7vFUG5E600

— Risky Yadav (@riskyyadav41) September 19, 2024

Bad habits die hard#INDvBAN #ViratKohli #Crickettwitter #IYKYK pic.twitter.com/OlKx7cJjgo

— rᥲȷі???? (@imrajitd) September 19, 2024

Rohit Sharma missed well deserved century by 94 runs

Rohit Sharma dismissed for 6 runs.#IndVsBan #INDvBAN #RohitSharma???? #RohitSharma pic.twitter.com/hWBBEVrh2l

—  (@_bad_boy17) September 19, 2024

Shubhman gill Dismissed on duck. #IndVsBan #RohitSharma #ViratKohli???? pic.twitter.com/KGmBvah1df

— AB de villiers (parody) (@virashtra18) September 19, 2024

Broken man #ViratKohli #IndVsBan pic.twitter.com/kb2VruYYdE

—  (@JeetXkohli) September 19, 2024
34 के स्कोर पर तीन विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी भारतीय पारी को यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है। लंच तक भारत ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 88 रन बना लिये है। और यशस्वी जयसवाल (नाबाद 37) और ऋषभ पंत (33) रन बनाकर क्रीज पर है।पहले सत्र में बंगलादेश की ओर से कामयाब गेंदबाज हसन महमूद ने तीन विकेट लिये।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी