Petrol Diesel Prices: ब्याज दरों में बड़ी कटौती से गिरा क्रूड ऑइल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (10:45 IST)
Petrol Diesel Prices: अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed Reserve) ने 4 साल बाद ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमतें फिर गिर गई हैं। क्रूड ऑइल अब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर स्थिर है। लेकिन दूसरी ओर भारत में क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का पेट्रोल-डीजल के दामों पर असर देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
देश के चारों महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं अन्य राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे-बढ़े हैं। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, केरल और एमपी समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। उधर, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु समेत कुछ प्रदेशों में कीमतें कम हुई हैं।
 
देश प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.43 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
गाजियाबाद और लखनऊ में नए रेट : गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.96, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75 और लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल भाव हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी