इरफान पठान ने किया मिश्रा पर पलटवार, संविधान की प्रस्तावना की अपलोड

शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (17:07 IST)
इरफान पठान और अमित मिश्रा की अनकही ट्विटर लड़ाई अब एक कदम आगे बढ़ गई है। इरफान पठान ने आज ट्विटर पर संविधान की प्रस्तवना का फोटो अपलोड कर कैप्शन में लिखा है कि मैंने हमेशा इसका ही पालन किया है और मैं अपने प्यारे देश के वासियों से कहना चाहूंगा कि इसका ही पालन करें। इसे पढ़े और वापस पढ़े।

गौरतलब है कि कल ही दो पूर्व भारतीय गेंदबाजों के बीच एक ट्विटर वॉर छिड़ गया था। एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज जिसने भारत को कई विकेट निकालकर दिए और जो आईसीसी टी-20 विश्वकप का भी हिस्सा रहा था। इसके अलावा एक दाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज जो आईपीएल में 3 हैट्रिक ले चुका था और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

बाएं हाथ के गेंदबाज का नाम था इरफान पठान और लेग स्पिनर का नाम था अमित मिश्रा। हालांकि इन दोनों ही गेंदबाजों ने एक दूसरे पर कोई ट्विट नहीं किया लेकिन ट्विटर पर बैठे यूजर शब्द समझने में माहिर होते है।

कैसे शुरु हुई बात

इरफान पठान ने एक ट्वीट किया- 'मेरा देश मेरा प्यारा देश, तुम पृथ्वी पर सबसे बेहतरीन मुल्क बनने की काबिलियत रखते हो लेकिन'..

इसका जवाब अमित मिश्रा ने बिना इरफान पठान का नाम लिए और बिना उन्हें टैग किए लिखा- 'मेरा देश मेरा प्यारा देश, तुम पृथ्वी पर सबसे बेहतरीन मुल्क बनने की काबिलियत रखते हो, बस कुछ लोग यह समझ जाए कि भारत के संविधान की किताब का सबसे पहले अमल होना चाहिए।

आज जो इरफान पठान ने संविधान की प्रस्तावना का फोटो ट्विटर पर अपलोड किया है वह अमित मिश्रा को दिए गए जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि कल ट्विटर पर इरफान पठान का नाम इस वाक्ये के बाद ट्रैंड होने लग गया था। कुछ अमित मिश्रा के पक्ष में बाते करने लग गए तो कुछ इरफान पठान से सहमति जताने लग गए थे।

For every Irfan Pathan we have a Amit Mishra..!@MishiAmit Reply #amitmishra #irfanpathan pic.twitter.com/ilUB9jr7UN

— Prashanth M Ubar (@PrashanthUbar) April 22, 2022

Irfan Pathan Trolled by his Sanghi Colleague for this tweet...!!!

Ghazab Ka Inferiority Complex hai bhai. pic.twitter.com/WW1WKCFsjK

— Mohd Abdul Sattar (@SattarFarooqui) April 22, 2022

If only some people realise that constitution is most important....

Cricketer Amit Mishra gives a befitting reply to Irfan Pathan’s tweet on India’s potential.... pic.twitter.com/4Pz3YO3VPT

— Aravinda Baliga (@baliga_2012) April 22, 2022

Amit Mishra Total Wickets - 156
Irfan Pathan Total Wickets - 301

An Average bowler trying to troll the legends of Indian Fast bowling.
Berozgar hai Mishra ji ka ladka kuch kaam mil sakta hai dalali Kar diya tu

— Wajid Mohiuddin's (@mohiuddinw1) April 22, 2022

Basically, Irfan Pathan is just a Zakir Naik who has played in International cricket.

— Varun Kumar Rana (@VarunKrRana) April 22, 2022

*In parallel world *
Amit Mishra Irfan Pathan pic.twitter.com/TUTOle83B7

— Paapsee Tannu  (@iamparodyyy) April 22, 2022

Mishra ji 's supremacy

Irfan pathan : pic.twitter.com/ZZf53RTSwz

— Shruti (@kadak_chai_) April 22, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी