400वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे धोनी, आज ही के दिन जीता था पहली बार खिताब

WD Sports Desk

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (17:30 IST)
महेंद्र सिंह धोनी के लिए 25 अप्रैल यादगार दिन है। साल 2010 में वह आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान बन गए थे और आज वह 400वां मैच खेलने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 26 की औसत और 182 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे। इसके बाद MS धोनी ने साल 2023 में घुटने के उपचार के लिए सर्जरी करायी थी, इसके बाद उन्होंने 2024 में 220.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से और 53.67 की औसत से 161 रन बनाये। थे। 44 की उम्र में भी ऐसा ही स्ट्राइक रेट उन्होंने बरकरार रखा है।

 THE HISTORIC DAY IN IPL

- MS Dhoni becomes the first Indian Captain to win IPL "OTD in 2010", One of the Greatest ever ???? pic.twitter.com/K59fUbp9Ya

— Johns. (@CricCrazyJohns) April 25, 2025

- 399 Matches
- 7566 Runs
- 38.02 Average
- 135.90 Strike Rate
- 28 fifties
- 527 Fours
- 346 Sixes

MS Dhoni - 400th match for the Great man in T20s, The Captian of CSK pic.twitter.com/UsUYbCh1KQ

— Johns. (@CricCrazyJohns) April 25, 2025
हैदराबाद के खिलाफ जैसे ही वह टॉस के लिए उतरेंगे वह 400वें आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे नीचे विराट कोहली और रोहित शर्मा ही हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 18 साल के आईपीएल करियर में 38 औसत से 399 मैचों में 7566 रन बनाए हैं।जिसमे उनके 28 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि उनके निचले क्रम पर उतरने का खामियाजा उनकी टीम को इस सत्र में भुगतना पड़ा है। चेन्नई इस सत्र में 1 दर्जन मैच हार चुकी है और अब उसके लिए हर मैच नॉकआउट है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी