धोनी ने अनंत और राधिका के लिए लिखा एक खास संदेश, कहा तुम्हे ठीक वैसे ही...

WD Sports Desk

सोमवार, 15 जुलाई 2024 (15:36 IST)
MS Dhoni Instagram Post for Anant Ambani and Radhika Merchant : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा इस वक्त दुनिया के हर कोने में है। बड़े बड़े नेताओं से लेकर बिजनेसमैन, गायक कलाकार और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां इस जश्न का हिस्सा बनी।

नाम इतने बड़े और इतने ज्यादा हैं कि लिस्ट छोटी पड़ जाएगी। इस शादी में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आए थे। प्री वेडिंग से लेकर वे अब तक अनंत अंबानी के हर इवेंट में शामिल रहे हैं।

हमेशा शांत रहने वाले धोनी ने इस शादी में दिल खोल कर डांस भी किया और हालही में सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने वाले धोनी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक बेहद खास पोस्ट डाला। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की जिसमे राधिका ने उन्हें गले लगाया हुआ है और बेहद खुश नजर आ रहीं हैं।

ALSO READ: Wimbledon 2024 : वेल्स की राजकुमारी केट ने अल्काराज को दी विम्बलडन ट्रॉफी


महेंद्र सिंह धोनी ने फोटो पोस्ट कर लिखा “राधिका, तुम्हारी उज्ज्वल मुस्कान कभी फीकी न पड़े! अनंत, कृपया उसी प्यार और दयालुता के साथ राधिका की देखभाल करना जारी रखें जो आप अपने आस-पास के सभी लोगों के प्रति दिखाते हैं। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों, हंसी और रोमांच से भरा रहे। बधाई हो और जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी!"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)



ALSO READ: Euro Cup 2024 : यमल को यूरो 2024 के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार
धोनी के अलावा, भारत के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन भी जश्न का हिस्सा थे।
 
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए शनिवार, 13 जुलाई को अपनी उपस्थिति के साथ इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
 
आईपीएल 2024 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में ही समय व्यतीत कर रहे हैं, हालही में उन्हें रांची की गलियों में अपनी यामाहा (Yamaha) बाइक चलाते हुए देखा गया था।  

ALSO READ: Spain vs England Euro 2024 : 4 बार Euro Cup जीतने वाला पहला देश बना स्पेन, इंग्लैंड का सपना किया चकनाचूर


 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी