Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण 21 लाख करोड़ रुपए के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 28 जून 2024 (17:36 IST)
Reliance Industries market capitalisation crosses Rs 21 lakh crore : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और कंपनी का बाजार मूल्यांकन 21 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (एमकैप) 47,777.57 करोड़ रुपए बढ़कर 21,18,951.20 करोड़ रुपए हो गया।
ALSO READ: रिलायंस फाउंडेशन बनाएगा पेरिस ओलंपिक में देश का पहला ‘इंडिया हाउस’
बीएसई में कंपनी का शेयर 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,131.85 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 3.27 फीसदी की तेजी के साथ 3,161.45 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई की 30 कंपनियों में यह सबसे ज्यादा लाभ वाली कंपनी रही।
ALSO READ: Reliance Industries ने घोषित किए तिमाही नतीजे, शुद्ध लाभ 9 फीसदी बढ़कर 17265 करोड़ हुआ
एनएसई में कंपनी का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़कर 3,128.25 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (एमकैप) 47,777.57 करोड़ रुपए बढ़कर 21,18,951.20 करोड़ रुपए हो गया। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।
ALSO READ: Reliance Jio का शुद्ध लाभ बढ़ा, 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ हुआ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में इस साल 21.16 प्रतिशत चढ़ चुका है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) इस वर्ष 13 फरवरी को 20 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी