अपने ही मैदान पर पाक की करारी हार, न्यूजीलैंड ने 78 रनों से रौंदा

WD Sports Desk

रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (14:14 IST)
PAKvsNZ ग्लेन फिलिप्स के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया।

फिलिप्स ने 74 गेंद में छह चौकों और सात छक्कों से 74 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर चैंपियन्स ट्रॉफी की अपनी पुख्ता तैयारियों का नजारा पेश किया। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

डेरिल मिचेल (81) और केन विलियमसन (58) ने भी न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतक जड़े।पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए। अबरार अहमद ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

The ODI Tri-Series campaign starts with a win! Mitchell Santner (3-41), Matt Henry (3-53) and Michael Bracewell (2-41) help bowl out the hosts in Lahore. Catch up on all scores | https://t.co/IqBhW7ImPs  #3Nations1Trophy pic.twitter.com/3EVhVoQU6b

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 8, 2025
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई।न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने 41 जबकि मैट हेनरी ने 53 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

बीमार होने के कारण सात महीने से अधिक समय में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज फखर जमां 69 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सलमान आगा (40) और तैयब ताहिर (30) ही कुछ देर टिककर खेल पाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी