33 गेंदो में बना डाले 100 रन, देखिए इस रिकॉर्ड पारी की Video Highlights

WD Sports Desk

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (17:33 IST)
नामीबिया के यान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 33 गेंद में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा।

लॉफ्टी-ईटन ने इस शतक के साथ नेपाल के कुशल मल्‍ला का रिकॉर्ड एक गेंद से तोड़ दिया। कुल मिलाकर लॉफ्टी ईटन ने 36 गेंद में 101 रन बनाए जिसमें 11 चौके और आठ छक्‍के शामिल थे। उन्‍होंने 92 रन चौके और छक्के जड़ कर बनाये जोकि टी-20 में किसी बल्‍लेबाज़ के सबसे अधिक रन हैं।

A record-smashing century from Namibia's Jan Nicol Loftie-Eaton

Read on  https://t.co/DElbDlLlU2 pic.twitter.com/kMcCgTF25Y

— ICC (@ICC) February 27, 2024
उल्लेखनीय है कि नेपाल के मल्‍ला ने वर्ष 2023 एशियन गेम्‍स में मंगोलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था इस मैच में नेपाल ने तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे। इसी मैच में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नौ गेंद में अर्धशतक लगाया था जो टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक है। संयोग से लॉफ्टी ने यह रिकॉर्ड तब तोड़ा जब ऐरी गेंदबाजी कर रहे थे और मल्‍ला मैदान पर मौजूद थे।

Namibia's Loftie Eaton creates the record for the fastest Men's T20I Hundred in just 33 balls!
.
.#nepvsnam #worldrecord #FanCode pic.twitter.com/g8jYa4HI5N

— FanCode (@FanCode) February 27, 2024
लॉफ्टी ईटन उस समय बल्लेबाजी करने आये जब नामीबिया का स्‍कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 62 रन था। उन्‍होंने पहली छह गेंदों में दो छक्‍के और एक चौका लगाया और 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मलान क्रुगर के साथ चौथे विकेट के लिए 52 गेंद में 135 रन जोड़े और नामीबिया ने चार विकेट पर 206 रन बनाए।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी