1 ओवर में बरसाए 7 छक्के, विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतु का राज (Video)

सोमवार, 28 नवंबर 2022 (13:40 IST)
कोई एक ओवर में 6 छक्कों से ज्यादा कैसे मार सकता है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने आज विजय हजारे ट्रॉफी के 1 ओवर में 7 छक्के लगाकर बड़े बड़े सूरमा जैसे युवराज सिंह, कीरन पोलार्ड और हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ दिया। इन सभी बल्लेबाजों ने 1 ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने यह कारनामा 49वें ओवर में सिंह की गेंदबाजी पर बनाया। इस ओवर में सिंह ने एक नो बॉल भी डाली थी जिस पर भी ऋतुराज ने छक्का जड़ा।इस ओवर के बाद ऋतुराज और 7 छक्के ट्विटर पर ट्रैंड करने लग गए।

7 sixes in one over. Ruturaj Gaikwad actually played an over that we all imagined to play as a kid pic.twitter.com/jXvIygpxa7

— Sagar (@sagarcasm) November 28, 2022

7 Sixes in a over : Ruturaj Gaikwad #WhistlePodu | #VijayHazareTrophy pic.twitter.com/BWxqYwYXA3

— CSK Fans Army™ (@CSKFansArmy) November 28, 2022

Records created by Ruturaj Gaikwad in #VijayHazareTrophy today

- Maiden List A double-hundred, betters his PB to 220*
- Joint-most runs in an over in List A cricket (42 off 43)
- 1st batter to score 7 sixes in an over in List A cricket.
- 11th Indian to hit List A double-hundred pic.twitter.com/LDGAAICNtX

— Lalith Kalidas (@lal__kal) November 28, 2022

What a knock by Ruturaj Gaikwad - 220* from just 159 balls with 10 fours and 16 sixes. Smashed his 9 sixes in his last 12 balls, sheer carnage!

Take a bow, Rutu. pic.twitter.com/qu2nZymLMf

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 28, 2022

RutuRaj Gaikwad 43 Runs in an over including 7 Sixes @Ruutu1331 pic.twitter.com/0EpBjjoySB

— . (@Vineeth_777) November 28, 2022
इस पारी के साथ ही ऋतुराज ने कई और रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।गायकवाड़ ने शिवा सिंह द्वारा फेंके गए 49वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा।

इस ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल होने के कारण शिवा को कुल सात गेंदें फेंकनी पड़ीं। गायकवाड़ ने सभी गेंदों पर छक्के लगाकर ओवर में कुल 43 रन जोड़े।गायकवाड़ ने इसी ओवर में अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। महाराष्ट्र के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे गायकवाड़ ने इस पारी में 159 गेंदों पर 10 चौकों और 16 छक्कों की बदौलत नाबाद 220 रन बनाए, और अपनी टीम को 50 ओवर में 330 रन तक पहुंचाया।

शिवा सिंह की पहली गेंद नीचे रहती फुलटास थी जिस पर गायकवाड़ ने मिडविकेट पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने सीधा छक्का जमाया जबकि तीसरी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छह रन के लिए भेजा।

चौथी गेंद को लांग ऑफ जबकि नोबॉल करार दी गई पांचवी गेंद भी इसी दिशा में छक्के के लिए भेजी गई। गायकवाड ने इसके बाद फ्रीहिट का पूरा फायदा उठा कर छठी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। सातवीं और आखिरी गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर छक्का जमाया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से गायकवाड़ उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ओवर में कम से कम लगातार छह छक्के जड़े हों। उनसे पहले सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हज़रतउल्ला ज़ज़ई, लियो कार्टर, कीरोन पोलार्ड और तिसारा परेरा यह कारनामा कर चुके हैं।जहां तक गेंदबाज शिवा सिंह की बात है तो उन्होंने नौ ओवर में 88 रन दिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी