Rohit Sharma ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड

WD Sports Desk

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (14:48 IST)
Rohit Sharma century against england in IND vs ENG 3rd Test Hindi news : भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा शतक जड़ अपनी फॉर्म वापस ले आएं हैं। Rajkot के Niranjan Shah Stadium में उन्होंने अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill और Rajat Patidar के जल्दी आउट होने से तीन शुरुआती झटके लगे। रोहित ने तीन विकेट पर 33 रन पर रवींद्र जड़ेजा के साथ मिलकर श्रृंखला के अपने पहले अर्धशतक के साथ टीम को तीन विकेट पर 93 रन पर पहुंचाया। रोहित ने तीसरे सत्र में 157 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से कप्तान के रूप में अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया।


Captain leading from the front & how! 

Well played, Rohit Sharma 

Follow the match  https://t.co/FM0hVG5pje#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BAfUCluE2H

— BCCI (@BCCI) February 15, 2024

उनके इस शतक ने उन्हें सभी प्रारूपों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) से आगे निकलने में मदद की है। रूट ने 46 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के आधुनिक समय के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स  (AB de Villiers) की भी बराबरी कर ली है। डिविलियर्स ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 47 शतक लगाए।

The century celebration from Rohit Sharma. pic.twitter.com/C0tMg9moZO

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 15, 2024

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी