फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, 32वां वनडे शतक जड़कर तोड़े यह रिकॉर्ड (Video)

WD Sports Desk

रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (21:10 IST)
ENGvsIND भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने एकदिवसीय करियर का 32वां शतक लगाया।

बाराबटी स्टेडियम में आज रोहित ने अपनी फॉर्म को हासिल करते हुए 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए अपना शतक बनाया। उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर छक्का लगाकर अपना 32वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। रोहित का यह शतक 475 दिनों बाद आया है।



A marvellous century from Captain Rohit Sharma in Cuttack

He gets to his 32nd ODI TON

Follow The Match  https://t.co/NReW1eEQtF#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/WcB3O4zJS5

— BCCI (@BCCI) February 9, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटते हुए शानदार छक्के मारे और क्रिस गेल के एकदिवसीय में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल के नाम एकदिवसीय में में 331 छक्के हैं। रोहित इससे आगे निकल गए। रोहित ने 22 रन का आंकड़ा छूते हुए भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे कर दिया। अब रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक रनों के मामले में राहुल से आगे निकल गए हैं।

What a way to get to the HUNDRED!

A treat for the fans in Cuttack to witness Captain Rohit Sharma at his best

Follow The Match  https://t.co/NReW1eEQtF#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/oQIlX7fY1T

— BCCI (@BCCI) February 9, 2025
रोहित ने एकदिवसीय करियर का आखिरी शतक अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में लगाया था। इस मैच में 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 131 रन बनाए थे।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी