रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़ अंग्रेजों के लिए खराब किया धर्मशाला का नजारा

WD Sports Desk

शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (11:54 IST)
Rohit - Shubman Century IND vs ENG 5th Test : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5वां और अंतिम मैच भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक, धर्मशाला में खेला जा रहा है और दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ शतक जड़ा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने करियर का 12वां और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया और शुभमन गिल ने अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाया है।

Of hundreds and celebrations! 

Rohit Sharma  Shubman Gill

Follow the match  https://t.co/jnMticF6fc #TeamIndia | #INDvENG | @ImRo45 | @ShubmanGill | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yTZQ4dAoEe

— BCCI (@BCCI) March 8, 2024

शुभमन गिल के पास अब सिर्फ 104 पारियों में 11 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं। प्रिंस कहलाने वाले गिल ने बड़े ही धैर्य के साथ बल्लेबाजी की लेकिन उन्होंने मौका देख कर कई गेंदों पर जोखिम भरे शॉट भी खेले। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 46 रन की बढ़त के साथ 264 रन है। दोनों के बीच 160 रनों की साझीदारी हो चुकी है।

टीम इंडिया के लिए रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए थे, लेकिन यशस्वी 57 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। 

बशीर को दूसरे स्पैल में गिल ने सिर के ऊपर से छक्का लगाया। रोहित ने टॉम हार्टली की गेंद पर एक रन लेकर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। दो गेंद बाद गिल ने बशीर को चौका जड़कर सौ रन पूरे किए। श्रृंखला में दूसरा शतक जमाने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्शकों का झुककर अभिवादन किया जिसमें उनके पिता भी बैठे थे।


2021 के बाद से भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
6 - रोहित शर्मा
4-शुभमन गिल
3-रविन्द्र जड़ेजा
3- यशस्वी जयसवाल
3-ऋषभ पंत
3- केएल राहुल
 
इंग्लैंड के विरुद्ध भारत के किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक
4 - सुनील गावस्कर
4 - रोहित शर्मा
3- विजय मर्चेंट
3-मुरली विजय
3- केएल राहुल
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक
49 - डेविड वार्नर
45 - सचिन तेंदुलकर
43 - रोहित शर्मा
42 - क्रिस गेल
41 - सनथ जयसूर्या
40 - मैथ्यू हेडन
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतक
100 - सचिन तेंदुलकर
80-विराट कोहली
48 - राहुल द्रविड़
48 - रोहित शर्मा
38 - वीरेंद्र सहवाग
38 - सौरव गांगुली

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी