शेफाली वर्मा ने महिला दिवस पर लड़कियों को इस तरह क्रिकेट के प्रति किया आकर्षित

WD Sports Desk

शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (10:21 IST)
WPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को यूपी वारियर्स (UP Warriorz) के खिलाफ WPL के उनके मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक ,खासकर लड़कियां आएंगी।
 
दिल्ली अब तक पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद शीर्ष पर है। 
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलने के बारे में शेफाली ने कहा ,‘‘ पिछली बार हमने आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) फाइनल इसी दिन खेला था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘स्टेडियम पूरा भरा हुआ था। मुझे यकीन है कि कल भी ऐसा ही होगा। हम अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे ताकि महिलाएं हमसे प्रेरित हो सकें और अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।’’  (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी