फैंस ने नाम के आगे जोड़ा 'लॉर्ड' तो शार्दुल ने दिया यह जवाब (वीडियो)

शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (14:23 IST)
चौथे टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के नाम जा रहा था जब तक शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। जैसे ही शार्दुल ठाकुर ने बल्ला घुमाना शुरु किया मैच के अंतिम सत्र में भारत ने वापसी कर ली।

गाबा के ब्रिस्बेन में वाशिंगटन सुंदर के साथ निचले क्रम में भारत की लाज बजाने वाले शार्दुल ने एक बार फिर लंबी पारी खेली जब भारत को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। 31 गेंदों में शार्दूल ठाकुर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया इसके साथ ही वह पारी के टॉप स्कोरर भी रहे।

क्रिस वोक्स की गेंद पर जब वह पगबाधा हुए तो भारत के 190 रन बन चुके थे। शार्दुल टीम इंडिया को बहुत अच्छे स्कोर तक तो नहीं ले गए लेकिन शर्मनाक स्थिती से भारत को जरुर बचा लिया। रहाणे के आउट होने पर क्रीज पर आए शार्दुल ने उमेश के साथ आठवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।

34 गेंदो में धुआंधार 57 रन बनाने वाले शार्दुल ने 7 चौके और 3 छक्के जड़े। उनकी इस तूफानी पारी के कारण ट्विटर पर उनको लॉर्ड शार्दुल की संज्ञा दी जाने लगी। वैसे तो इस नाम से वह सोशल मीडिया पर पहले भी बुलाए गए हैं लेकिन कल यह नाम ज्यादा लोकप्रिय हुआ।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक ट्वीट किया जिसमें शार्दुल को लॉर्ड बताया गया।

Lord Thakur this innings: #ENGvIND pic.twitter.com/cL7NV6Wyzq

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) September 2, 2021
ऐसे बहुत से ट्वीट ट्वीट्स फैंस ने भी किए और शार्दूल नाम के आगे लॉर्ड लगाया।

Lord Shardul Thakur owned The Oval like a Zameendar.

— Godman Chikna (@Madan_Chikna) September 2, 2021

Queen Elizabeth has personally requested Team India to reserve the first jersey signed by Lord Thakur.

 Shardul Thakur becomes the only human being the Queen Elizabeth ask for an autograph  pic.twitter.com/wV9ms9D0Sq

— Manya (@CSKian716) September 2, 2021

Ben Stokes or Sir Ravindra Jadeja or Hardik Pandya, Who?
Palgharcha Raja Lord Shardul Thakur is the best all-rounder in cricket right now!
Showing their place to Starc, Cummins now James Anderson! Everyone bow down to his Supremacy!#Shardulthakur pic.twitter.com/EJTMVkfYJn

— Vishal Verma (@VishalVerma_9) September 2, 2021

Kohli to Rahane in the dressing room when Lord Thakur is batting: pic.twitter.com/l4rXwIcI1G

— Manya (@CSKian716) September 2, 2021

Presenting Lord shardul thakur,normal pic after every match #LordShardul pic.twitter.com/RW9zS9V0dj

— Rishabh Pant (@rishabpantclub) September 3, 2021

इस पर शार्दुल ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी कि वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि साथी खिलाड़ियों का प्यार उनपर बरकरार है। वह इस बात से खुश हैं कि उनके उपनाम बन रहे हैं। हालांकि लॉर्ड के नाम पर कहा कि यह सोशल मीडिया की देन है और इसे सिर्फ मीम समझा जाए।

 @imShard is happy with the love he's getting from his teammates & not to forget some legendary nicknames

"Tula maanla re" Shardul  #TeamIndia #ENGvIND pic.twitter.com/iWA5ftJ44Q

— BCCI (@BCCI) September 3, 2021
शार्दुल ठाकुर ने गुरुवार को तो बल्ले से दम दिखा दिया अब उनके फैंस चाहेंगे कि शुक्रवार को गेंद से भी कुछ कमाल दिखाएं। (वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी