श्रेयस अय्यर का कैच छोड़ना रहा टर्निंग प्वाइंट, ट्विटर पर हुए ट्रोल

शुक्रवार, 10 जून 2022 (12:21 IST)
रासी वान डेर डुसेन को श्रेयस अय्यर द्वारा जीवनदान दिया जाना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत पर भारी पड़ा। रासी वान डेर डुसेन को 29 के स्कोर पर श्रेयस ने आवेश खान की गेंद पर जीवनदान दिया था जो भारत को महंगा पड़ा। इसके बाद वान डेर डुसेन ने 46 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली। यह मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।श्रेयस अय्यर का यह कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर भी कुछ इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

Shreyas Iyer  pic.twitter.com/6yCdR0iO6R

— Pulkit (@pulkit5Dx) June 9, 2022

Shreyas Iyer  pic.twitter.com/296KBUKk2u

— Tiilooo 2.0 (@KasamCinemaaki) June 9, 2022

#INDvSA

Hassan Ali to Shreyas Iyer : pic.twitter.com/IGifZxefmL

— Not Naive! (@NottNaive_) June 9, 2022

Shreyas Iyer:#INDvsSA pic.twitter.com/E7kGe5QPa3

— I'm Batman (@wtfmeat) June 9, 2022

He thanked you just for the catch you dropped or for your 36 off 27 as well? What are you smiling for? @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/gyapWWa2qK

— Sushant Mehta (@SushantNMehta) June 10, 2022

स्ट्राइक रेट भी रही सवालों के घेरे में

इससे पहले श्रेयस अय्यर ने कुल 27 गेंदो में 36 रन बनाए थे। उन्होंने आखिरी 12 रन बनाने के लिए 17 गेंदे ली थी। वह 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे।

ईशान ने किया बचाव

इस बारे में पूछने पर मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में ईशान ने कहा ,‘‘ यह कहना गलत होगा कि उस कैच छूटने की वजह से ही हम मैच हारे। यह सही है कि कैच लपकने से मैच जीते जाते हैं लेकिन एक खिलाड़ी को दोषी ठहराना गलत होगा। हमें आकलन करना होगा कि गेंदबाजी में या क्षेत्ररक्षण में हमसे क्या गलतियां हुई।’’

आईपीएल 2022  का माहौल काम आया

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज वान डेर डुसेन ने कहा कि आईपीएल में खेलने का उनके खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला है और जीत में इसकी अहम भूमिका रही।

उन्होंने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर दो महीने यहां रहने से हम हालात के अनुकूल जल्दी ढल सके । इसके साथ ही भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी पता था तो रणनीति बनाने में मदद मिली।’’

मिलर के साथ अपनी साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ डेविड ने आईपीएल वाली लय यहां भी जारी रखी और गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाया। उसके आक्रामक खेलने से मुझे क्रीज पर जमने में मदद मिली । हमने स्ट्राइक रोटेट करते हुए पारी को आगे बढाया और अंत तक डटे रहे । मैं खुशकिस्मत था कि मुझे जीवनदान मिला और मैं उसे भुना सका।’’

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 211 रन बनाये लेकिन वान डेर डुसेन और डेविड मिलर के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत दर्ज की।मिलर ने 31 गेंद में 64 और वान डेर डुसेन ने 46 गेंद में 75 रन की नाबाद पारियां खेली।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी