गिल समेत सात बल्लेबाजों ने बतौर कप्तान अपने पहले दो टेस्ट में शतक लगाए हैं। पिछले छह में से तीन भारतीय थे, जिसमें विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली शामिल हैं। इसके अलावा जैकी मकग्लू, एलिस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ शामिल हैं।पांच बल्लेबाजों के टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरे शतक हैं। गिल के अलावा ऐसा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और क्रिस गेल ने किया है।कप्तान Shubman Gill के नाम अनोखे Records
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 3, 2025
1. इंग्लैंड में Test Double Century जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान।
2. इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर! #INDvsENGTest #INDvsENG2025 #INDvsENG #INDvENG #ShubmanGill #ViratKohli pic.twitter.com/jxwCfUQEdE
नीतीश रेड्डी के आउट होने के बाद एजबस्टन में भारत ने 376 रन जोड़े, ये टेस्ट पारी में आखिरी पांच विकेट के लिए जोड़े उनके सबसे अधिक रन हैं।टेस्ट में छठे विकेट या उससे कम के लिए तीन 200 से अधिक साझेदारियों में रवींद्र जडेजा शामिल रहे। केवल एडम गिलक्रिस्ट (6), बीजे वाटलिंग (5) और एमएस धोनी (4) ही इससे अधिक साझेदारियों में हिस्सा रहे हैं। जडेजा के तीन में से दो साझेदारियां एजबस्टन में ही आई हैं।(एजेंसी)Test Matches में भारत के लिए Individual Highest Score:
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 3, 2025
- Sehwag - 319 (304).
- Sehwag - 309 (375).
- Nair - 303* (381).
- Sehwag - 293 (254).
- Laxman - 281 (452).
- Dravid - 270 (495).
- Gill - 269 (387).#INDvsENG #ShubmanGill???? #INDvsENGTest #Trending #Cricket pic.twitter.com/4txcTu58br