आईपीएल 2021 के एड में धोनी का दिखा मौंक लुक, वीडियो में दिया यह मंत्र

सोमवार, 15 मार्च 2021 (17:04 IST)
वीवो आईपीएल 2021 की शुरुआत से हफ्तों पहले कैंपेन का मुख्य वीडियो रीलीज किया गया है। कभी अपने बालों के लिए मशहूर रहे धोनी मौंक लुक में दिख रहे हैं। उनके सिर पर एक भी बाल नहीं है। आईपीएल की टैगलाइन है -इंडिया का अपना मंत्र।(तस्वीर सौजन्य- UNI)
 
स्टार इंडिया की क्रिएटिव टीम ने बनाए वीडियो की शुरुआत में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप में कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है। फिर धोनी को मौंक के रूप में दिखाया जाता है जो बच्चों को लालच के बारे में पढ़ाते हैं। 
 
लालच की इस कहानी में मुख्य किरदार हिटमैन रोहित शर्मा की होती है जो आईपीएल 2021 में 5 ट्रॉफियां जीत चुके हैं और दो लगातार ट्रॉफियां जीत चुके हैं। बच्चे धोनी से पूछते हैं कि क्या लालच बुरी बला है। तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बताते हैं कि लालच से अगर जीत की भूख बढ़ती है तो लालच इज कूल।
 
गुरू धोनी से एक बालक प्रश्न करता है कि क्या इस बार रोहित हैट्रिक लगाएगा। तो महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं कि इसका मंत्र तो आईपीएल 2021 ही बता पाएगा। 
 
शनिवार को स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी का मौंक लुक रीलीज करके सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी। कैप्शन में  इस ट्विटर हैंडल पर लिखा था - हम महेंद्र सिंह धोनी के इस अवतार को देखकर आशचर्यचकित हो उठे हैं। यह तस्वीर तो जल्द वायरल हो जाएगी। आपका इस पर क्या ख्याल है। आज इस राज से पर्दा उठ गया। 
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2021 के कैंपेन का मुख्य किरदार होना एक बार फिर बताता है कि धोनी की फैन फोलोइंग पिछले सीजन में हुए लचर प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुई है। 
 
आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ तक ही सीमित रह गई थी और अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही थी। 
 
महेंद्र सिंह धोनी से सब वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ही नहीं बल्कि खुद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैंचाइजी भी। यही कारण है कि उन्हें इस सीजन के लिए न केवल रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।
 
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के अभ्यास सत्र में पसीना बहाने अपने साथी अंबाती रायुडू के साथ चेन्नई पहुंचे थे। वीडियो में तो धोनी ने मंत्र बता दिया अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह मैदान पर अपनी टीम को क्या मंत्र देते हैं। (वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी