नई गेंद से टी-20 क्रिकेट में और बढ़ेगा रोमांच

रविवार, 8 जुलाई 2018 (16:47 IST)
टी-20 ने टेस्ट के रोमांच को कम कर दिया है। अब फटाफट क्रिकेट ही प्रशंसकों का पसंदीदा बन चुका है। अब टी-20 क्रिकेट ही फैंस का बेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट है। अब इसी पसंदीदा क्रिकेट के लिए नई गेंद बनाई जा रही है। 'टर्फ 20' नाम की इस गेंद को कूकाबुरा नाम की कंपनी बना रही है।
 
क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि यह गेंद अगले दो साल के अंदर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में आ जाएगी। मौजूदा समय में वन-डे और टी-20 दोनों फॉर्मट में कूकाबुरा गेंद का ही इस्तेमाल किया जाता है। वन-डे में जहां सफेद और टेस्ट में पिंक और रेड बॉल का इस्तेमाल होता है।
 
इस गेंद सॉफ्ट हो जाने के बाद खिलाड़ी को बड़ा शॉट खेलने के लिए ज्यादा ताकत झोंकनी पड़ती थी। नई गेंद से गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को फायदा होगा। नई गेंद को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लंबे समय तक कठोर रह सकती है। इससे बल्लेबाजों को इसका फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ सीम गेंदबाजों की सहायता भी कर सकता है।
 
इस गेंद को लंबे समय के बाद भी खराब न होने और उछाल देने के लिए डिजाइन किया गया है। गेंद पर अब तक खिलाड़ियों ने अच्छा फीडबैक दिया है। उछाल और गति के मामले में गेंद को कोई फर्क नजर नहीं आया, लेकिन पूरे 20 ओवर तक गेंद के कठोर रहने पर काफी कमेंट आए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी