इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes ने DRS पर फोड़ा हार का ठीकरा

WD Sports Desk

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (18:19 IST)
Ben Stokes on Zak Crawley LBW Controversy IND vs ENG 2nd Test : इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का मानना है कि दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को भारत खिलाफ उनके सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (Zak Crawley) को DRS की तकनीक में गलती के कारण LBW आउट होना पड़ा।
 
इस मैच की दोनों पारियों में 76 और 73 रन का योगदान देने वाले क्राउली इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए। क्राउली ने अपनी पारी के दौरान धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाया लेकिन लंच से पहले कुलदीप यादव की गेंद पर LBW करार दिए गए। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ‘DRS’ लेने के बाद उन्हें आउट करार दिया गया।

Kuldeep Yadav की दिन की पहले ओवर की आखिरी गेंद मिडिल स्टंप के सामने टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर टर्न कर रही थी। डीआरएस में गेंद लेग स्टंप से टकराते दिखी लेकिन स्टोक्स इससे सहमत नहीं दिखे।
 
Ben Stokes ने कहा, ‘‘ खेल में तकनीक का इस्तेमाल स्पष्ट रूप से मौजूद है। हर किसी को इसके कारणों की समझ है कि यह कभी भी 100% नहीं हो सकता है। इसलिए हमारे पास ‘Umpire's Call’ है। मुझे लगता है कि इस मौके पर तकनीक ने गलत परिणाम दिया।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरी निजी राय है। मैं अगर, मगर और शायद से भरे खेल में, यह नहीं कहूंगा कि यह हमारी हार का कारण था। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि मेरी निजी राय यह है कि इस अवसर पर तकनीक गलत हो गई है।’’
 
इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘आप वास्तव में उन चीजों के साथ बहुत कुछ नहीं कर सकते जो बीत चुकी हैं और चली गई हैं। एक निर्णय लिया जा चुका है, और आप वास्तव में उस निर्णय को पलट नहीं सकते जो लिया जा चुका है। ’’
 
उन्होंने कहा कि टीम के कुछ खिलाड़ी बीमार हैं। यह पता चला है कि सोमवार को बल्लेबाजी करने वाले Ben Foakes, Ollie Pope और Tom Hartley पूरी तरह से फिट नहीं थे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ खिलाड़ी आज सुबह उठने के बाद से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। जब सभी में एक जैसे लक्षण हों तो आप समझ जाते हैं कि कुछ घटित हो रहा है। हमारे खिलाड़ी शायद वायरस से संक्रमित है। यह हालांकि परिणाम या किसी भी चीज़ के लिए कोई बहाना नहीं है।’’
 
स्टोक्स ने कहा कि सोमवार को बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले जो रूट अपनी दाहिनी छोटी उंगली की चोट को लेकर काफी बेहतर महसूस कर रहे थे।
 
Joe Root रविवार को आखिरी दो सत्र में मैदान पर नहीं उतरे थे इंग्लैंड की टीम अबू धाबी में अपने अभ्यास शिविर के लिए उड़ान भरेगी और राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए 12 या 13 फरवरी को भारत लौटेगी। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से शुरू होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी