स्टोक्स को मिला जीवनदान फिर भी 99 के फेर में हुए आउट, तीसरे अंपायर से हुई थी गलती

शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (20:53 IST)
बेन स्टोक्स पहले वनडे में सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने यह कसर निकाल ली। जेसन रॉय के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स को तीसरे अंपायर से जीवनदान मिला था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।
 
बेन स्टोक्स जब 32 रनों के स्कोर पर थे तो उनको तीसरे अंपायर की एक भूल ने जीवनदान दे दिया। दूसरे रन के लिए दौड़े बेन स्टोक्स ने सोचा की गेंद कुलदीप यादव के दाएं तरफ है तो वह गेंद को पकड़ कर जल्दी थ्रो नहीं कर पाएंगे। धीरे धीरे दौड़ते स्टोक्स ने आराम से बल्ला रखा लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी। मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ रुख किया।
तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखा लेकिन वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में उन्होंने बेन स्टोंक्स को नॉट आउट करार दिया। जब गेंद स्टंप पर लगी तो स्टोक्स का बल्लाल मि.मी ही सही रेखा पर ही दिख रहा था और रेखा अंपायर की होती है।
 
इस जीवनदान का स्टोक्स ने गजब का फायदा उठाया और ताबड़तोड़ रन बनाने शुरु किए।इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि बेन स्टोक्स की पहली 40 गेंदो में महज 125 की स्ट्राइक रेट थी लेकिन अगली 10 गेंदो में उनकी स्ट्राइक रेट 450 की थी।

ऐसा लग रहा था आज वह अपने जीवन का सबसे तेज वनडे शतक मारेंगे लेकिन 52 गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को पुल करने के चक्कर में वह अपना कैच पंत को दे बैठे। स्टोक्स मात्र 1 रन से अपना शतक चूक गए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही बेरेस्टो भी 124 रनों के स्कोर पर चलते बने। स्टोक्स ने अपनी धुआंधार पारी में 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।

दूसरे वनडे में अंपायरिंग को लेकर भारतीय फैंस आज नाखुश दिखे पहले मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने दो बार ऋषभ पंत को आउट दिया था। रिव्यू के सही इस्तेमाल से पंत क्रीज पर जीवत रहे लेकिन तीसरे अंपायर अनिल चौधरी की बेन स्टोक्स को नॉट आउट देने की यह गलती उनके गले नहीं उतरी। 

It looked like Ben Stokes was in trouble there, but the third umpire has given it not out.
A bit lucky?

Live: https://t.co/TmiGo0mSJO#bbccricket #INDvsENG pic.twitter.com/euQ6DZHkrI

— Test Match Special (@bbctms) March 26, 2021

गेंद पर लार लगाने पर मैदानी अंपायर ने दी स्टोक्स को चेतावनी
 
इससे पहले इंग्लैंड के हरफनमौलाा बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान गेंद पर लार लगाने के कारण मैदानी अंपायरों ने आधिकारिक चेतावनी दी थी।
 
यह घटना चौथे ओवर की है जब स्टोक्स को गेंद पर लार लगाते देखा गया। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और वीरेंदर शर्मा ने कप्तान जोस बटलर को चेताया । उन्होंने इसी ओवर में स्लिप में रीसे टॉपली की गेंद पर शिखर धवन का कैच भी लपका।
 
कोरोना महामारी के बाद खेल बहाल होने पर आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।स्टोक्स को दूसरी बार यह चेतावनी मिली है। उन्होंने अहमदाबाद में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के दौरान भी गेंद पर लार लगाया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी