इन शहरों में तो अति ही अति

Webdunia
मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (11:38 IST)
ये दुनिया के ऐसे शहर हैं जहां अति होती है।
सबसे ठंडा शहर : रूस का याकुत्सक दुनिया का सबसे ठंडा शहर है। यहां तापमान -51 डिग्री तक गिर जाता है।
 
सबसे गर्म शहर : कुवैत सिटी दुनिया का सबसे गर्म शहर है। यहां साल का औसत तापमान 34.3 डिग्री तक रहता है।
 
सबसे सूखा शहर : मिस्र का आसवान दुनिया का सबसे सूखा शहर है। यहां सालाना सिर्फ 1/16 इंच बारिश होती है।
 
सबसे गीला शहर : कोलंबिया का बुएनावंचुरा दुनिया का सबसे गीला शहर है। यहां सालाना 20 फुट बारिश होती है।
 
सबसे हवादार शहर : न्यूजीलैंड का वेलिंगटन दुनिया का सबसे हवादार शहर है। यहां औसतन 29 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती है।
 
सबसे ऊंचा शहर : बोलीविया का अल आल्टो दुनिया का सबसे ऊंचा शहर है। यह समुद्रतल से 4150 मीटर की ऊंचाई पर है।
 
सबसे अलग-थलग शहर : ऑस्ट्रेलिया का पर्थ दुनिया का सबसे अलग शहर है। इसके बाद अगला शहर 28 घंटे की दूरी पर है, ऐडिलेड।
 
सबसे कम पहुंच : पेरू के इक्वितोस में पहुंचना सबसे मुश्किल है। अमेजन में बसे इस शहर में या तो नाव से जा सकते हैं या विमान से। सड़क है ही नहीं।
अगला लेख