भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

गुरुवार, 23 मई 2019 (23:15 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में देशभर की निगाहें भोपाल सीट पर लगी हुई थीं। यहां पर भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच मुकाबला था।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को करीब 3,64,822 वोटों से पराजित किया। एग्जिट पोल में भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जीत का अनुमान जताया जा रहा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी