प्रियंका गांधी मेहनत तो खूब कर रही हैं, पर सफलता कितनी मिलेगी?

गुरुवार, 2 मई 2019 (14:50 IST)
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। प्रियंका न केवल अमेठी और रायबरेली बल्कि राज्य की उन सभी सीटों पर मेहनत कर रही है जहां पार्टी के चुनाव जीतने की संभावना है।
लखनऊ मेगा रोड शो के साथ सियासत में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को पार्टी ने पूर्वांचल की जिम्मेदारी दी है। वह बिना झिझक लोगों से मिल रही हैं। बड़ी-बड़ी रैलियां करने की बजाए छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं कर रही है। वह जहां जाती हैं बरबस ही लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।
प्रियंका जिस किसी व्यक्ति से मिलती है अपनी शालिनता से उनका दिल जीत लेती है। जिस भी व्यक्ति से मिलती हैं मुस्कुराकर मिलती हैं। उनकी बाते ध्यान से सुनती हैं। कोई बुर्जुग मिला नहीं कि वे तुरंत आशीर्वाद लेने से नहीं चूकतीं।
हाल ही में प्रियंका गांधी का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। यह वीडियो अमेठी के तिलोई गांव का है, जहां प्रियंका गांधी जनसंपर्क कर रही थीं। वीडियो में कुछ बच्चों से प्रियंका के सामने मोदी विरोधी नारे लगवाए जा रहे हैं। इस पर प्रियंका ने बच्चों से कहा- ये वाला नारा अच्छा नहीं लगा। अच्छे बच्चे बनो। बच्चों ने नारे में मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी