बच्चों ने मोदी को दी गाली, तो प्रियंका गांधी ने कहा 'ऐसा नहीं कहते'

गुरुवार, 2 मई 2019 (11:54 IST)
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनको देखकर मुस्करा रही हैं। 
 
यह वीडियो अमेठी का बताया जा रहा है। जब बच्चे नारेबाजी करते हैं कि चौकीदार चोर है... चौकीदार चोर है... तो प्रियंका मंद-मंद मुस्करा रही होती हैं। अचानक प्रियंका अपने मुंह पर हाथ रख लेती हैं और बच्चों से कहती हैं कि यह वाला अच्छा नहीं। ऐसा नहीं बोलते। फिर बच्चे राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं। 
 
दरअसल, तुकबंदी वाला नारा 'नीम का पत्ता कड़वा है, मोदी..... है' के नारा लगाते हैं तो प्रियंका कहती हैं, यह वाला अच्छा नहीं है। हालांकि प्रियंका जब बच्चों को मना कर रही थीं, उस समय भी उनके चेहरे पर हंसी के भाव थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है। 
 
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ जहां बच्चों को रोकने के लिए प्रियंका की तारीफ की तो कुछ ने उनकी तीखी आलोचना की। मोहम्मद फैजल खान ने लिखा कि प्रियंका का रिएक्शन बहुत अच्छा था। मोदी जी को इससे सबक सीखना चाहिए। अनुष्का ने लिखा कि प्रियंका नारों का आनंद ले रही थीं। एक अन्य ने लिखा कि पैसे देकर गाली सिखा रहे हो। क्या बच्चे यह सब घर से सीखकर आए थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी