अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन

शनिवार, 30 मार्च 2019 (17:07 IST)
गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस दौरान मौजूद थे।

भाजपा प्रमुख ने गांधीनगर जिला कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी एसके लंगा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले दिन में शाह ने अहमदाबाद में राजग नेताओं के साथ एक रैली को संबोधित किया और एक रोड शो भी किया। गौरतलब है कि छह बार से भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी गांधीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी