अयोध्या में प्रियंका गांधी का रोड शो, हनुमानगढ़ी के दर्शन भी करेंगी

शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (08:26 IST)
अयोध्या। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। वह यहां 5 घंटे का रोड शो करेंगी। इसके बाद उनका हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम हैं।
 
प्रियंका सुबह ग्यारह बजे फैजाबाद के कुमारगंज पहुंचेगी, जहां वो एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर अपने रोड शो की शुरूआत करेगी। करीब पांच घंटे चलने वाला प्रियंका गांधी का रोड शो अयोध्या में हनुमानगढ़ी में जाकर खत्म होगा।
 
रोड शो के बाद प्रियंका हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करेंगी। उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। 
 
प्रियंका रोड शो के रास्ते मे पड़ने वाले कई मंदिरों में दर्शन करने के साथ अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेगी। अब तक के तय कार्यक्रम में प्रियंका के अयोध्या में रामलला के दर्शन का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी