लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से टिकट

गुरुवार, 28 मार्च 2019 (23:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 31 और उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी की। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने गुजरात के लिए 6, राजस्थान के लिए 19 और उत्तरप्रदेश के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक लोकसभा की 293 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से दिया टिकट दिया गया है। बाड़मेर से जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी