खली ने किया भाजपा उम्मीदवार का प्रचार, तृणमूल कांग्रेस ने इस वजह से जताई आपत्ति

रविवार, 28 अप्रैल 2019 (12:19 IST)
कोलकाता। रेसलर 'द ग्रेट खली' ने 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा के समर्थन में प्रचार किया। खली के प्रचार से नाराज तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
 
तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि खली अमेरिकी नागरिक है। अत: उन्हें भारतीय मतदाताओं को इस तरह प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी जाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फिरदौस अहमद को पश्चिम बंगाल के रायगंज में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना खासा महंगा पड़ा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनका वीजा रद्द कर उन्हें भारत से वापस जाने का आदेश दिया था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी