कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से आगाज-भाजपा के चुनावी चाणक्य के बयान से साफ है कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व हाईकमान की हरी  झंडी के बाद ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करा रहा था। पिछले दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजदूगी में डेढ़ हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे एवं नगर पालिका के पार्षदगणों, पांढुर्ना जिले के जनपद सदस्यों तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं कांग्रेस के 1500 कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
									
				इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्न, विदिशा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व विधायक अहिरवार सहित एक हजार से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाालों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक है जो बूथ स्तर पर पार्टी का चुनावी मैनेजमेंट संंभालते थे। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले इन कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में तगड़ी  चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।