धार से भाजपा की सावित्री ठाकुर विजयी, निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम मुवेल को हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 4 जून 2024 (19:09 IST)
धार। मध्यप्रदेश के धार संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल (Radheshyam Muvel) को 2 लाख से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

ALSO READ: Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 : PM मोदी ने वाराणसी से लगाई जीत की है‍ट्रिक, अजय राय बोले- जीतने में आए पसीने
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ठाकुर ने 7 लाख 94 हजार 449 मत प्राप्त किए वहीं कांग्रेस के मुवेल को 5 लाख 75 हजार 784 मत हासिल हुए। इस तरह भाजपा की ठाकुर ने कांग्रेस के मुवेल को 2 लाख 18 हजार 665 मतों से पराजित कर दिया। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।(फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी