Lok Sabha Election 2024 Date LIVE: 7 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव, 19 अप्रैल से पहले चरण की वोटिंग, 4 जून को नतीजे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 16 मार्च 2024 (14:57 IST)
Lok Sabha Election 2024 Date LIVE : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 4 जून को होगी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पल पल की जानकारी...


04:10 PM, 16th Mar
यूपी में 7 चरणों में होगा चुनाव, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में दो चरणों में होगी वोटिंग, 19 और 26 अप्रैल को होगा मतदान 
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 13 मई को विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे
 

03:59 PM, 16th Mar
इंदौर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान।

03:59 PM, 16th Mar
इंदौर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान।

03:57 PM, 16th Mar
7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को मतगणना
पहला चरण : 19 अप्रैल को 102 सीटों पर मतदान 
दूसरा चरण : 26 अप्रैल को 89 सीटों पर मतदान
तीसरा चरण : 7 मई को 94 सीटों पर मतदान
चौथा चरण : 13 मई को 96 सीटों पर मतदान
पांचवां चरण : 20 मई को 49 सीटों पर मतदान 
छठा चरण : 25 मई को 57 सीटों पर मतदान
सातवां चरण : 1 जून को 57 सीटों पर आखिरी चरण का मतदान
4 जून को मतगणना 

4 राज्यों में ओडिशा में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव 
- आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान
- अरुणाचल प्रदेश 19 अप्रैल को मतदान
- सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान
- ओडिशा में 23  मई को मतदान


03:44 PM, 16th Mar
- फेक न्यूज के खिलाफ त्वरित कारवाई। IT एक्ट के तहत नोडल अफसरों को अधिकार
- राजनीतिक दलों के लिए भी एडवाइजरी जारी। नफरती भाषणों पर रोक, जाति धर्म के आधार पर प्रचार नहीं।
- मुद्दों पर आधारित हो चुनाव प्रचार। चुनाव प्रचार के लिए निजी हमले ना करें।
- चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल नहीं
- मीडिया वाले चुनाव में न लिखेंइसकी लहर, उसकी लहर
- चुनाव आयोग अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी करेगा
- आयोग सच और झूठ की जानकारी भी देगा 


03:40 PM, 16th Mar
- फेक न्यूज के खिलाफ त्वरित कारवाई। IT एक्ट के तहत नोडल अफसरों को अधिकार
- राजनीतिक दलों के लिए भी एडवाइजरी जारी। नफरती भाषणों पर रोक, जाति धर्म के आधार पर प्रचार नहीं।
- मुद्दों पर आधारित हो चुनाव प्रचार।

03:34 PM, 16th Mar
- चुनाव आयोग के सामने बाहुबल, धनबल सबसे बड़ी चुनौती।
- पैसा बांटने पर सख्‍त नजर रहेगी। 
- पिछले 11 चुनावों में 3400 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं।
- हर जिले में एक कंट्रोल रूम। टीवी सोशल मीडिया पर भी नजर।
- हेलीकॉप्टर, चार्टर्ड विमान की लैंडिंग पर जांच होगी।
- एपिक नंबर से वोटर अपना बूथ मोबाइल पर ही देख सकेंगे
- किसी भी राज्य में चुनाव के लिए वॉलिंटियर्स और कांट्रेक्चुअल स्टाफ का प्रयोग नहीं किया जाएगा
- कोई भी दूसरा व्यक्ति आपका वोट नहीं दे सकेगा।
- मुफ्त चीजे बांटने पर रोक रहेगी।

03:28 PM, 16th Mar
- हर बूथ पर पीने का पानी, टॉयलेट की व्यवस्था 
- 85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं, उनके वोट हम घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।
-48 लाख ट्रांसजेंडर वोटर की है कुल संख्या
- चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार को क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा।
- वोटर चुनाव आयोग से शिकायत कर सकेंगे, शिकायत पर 100 मिनट में रिस्पांस दिया जाएगा।
-शिकायत के लिए 1950 टोल फ्री नंबर, शिकायत मिलने पर सख्त एक्शन लेंगे 
-Cvigil App पर प्रत्याशी के क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी पार्टियों को देनी होगी
- पार्टियों को बताना होगा‍ कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया गया?
- कलेक्टरों को 3 साल से ज्यादा समय से एक स्थान पर डटे अधिकारियों को बदलने के निर्देश।

03:16 PM, 16th Mar
-55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा।
-10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए।
-1.82 करोड़ वोटर पहली बार वोट देंगे
-18-29 आयुवर्ग के 21.5 करोड़ वोटर।
-1.5 करोड़ अधिकारी और कर्मचारी कराएंगे चुनाव।
-49.7 करोड़ पुरुष मतदाता, 47.1 करोड़ महिला मतदाता।
-85 लाख लड़कियां फर्स्ट टाइम वोटर
-82 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के
-6 जून को खत्म हो रहा है लोकसभा का कार्यकाल


03:11 PM, 16th Mar
-सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौती
-भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर
-हमने पूरे देश में जाकर समीक्षा की।
-इस बार करीब 97 करोड़ वोटर
-400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव कराएं हैं।

03:03 PM, 16th Mar
-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार
-चुनाव का पर्व, देश का गर्व।
-आंध्रप्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी होने है चुनाव 

02:50 PM, 16th Mar
2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी। पिछले संसदीय चुनावों में भाजपा ने 303 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पाई थी।

02:50 PM, 16th Mar
किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव?
इस बार मोदी की गारंटी, मोदी का परिवार, सीएए, सशक्त भारत, अयोध्या राम मंदिर और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों चुनाव लड़ा जाएगा। मोदी सरकार देश में सीएए लागू करने, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर में 370 हटने, 80 करोड़ को मुफ्त अनाज घटाने जैसे मुद्दे जोर शोर से उठा रही है तो विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, चुनावी बॉण्ड जैसे मुद्दे उठा रहा है।

02:48 PM, 16th Mar
कुछ ही देर में तारीखों का एलान
चुनाव कार्यक्रम के एलान के साथ ही देश में आचार संहिता लागू।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी