कांग्रेस ने पंजाब में 4 लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए, गुरदासपुर से रंधावा

सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (13:51 IST)
Congress announces 4 Lok Sabha candidates in Punjab: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने पंजाब से 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने गुरदासपुर से सुखजिंदर‍ सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने इस सीट से दिनेश सिंह को टिकट दिया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल (ए) ने गुरिंदर सिंह को टिकट दिया है।
 
कांग्रेस द्वारा जारी ताजा सूची के मुताबिक खडूर साहिब से कांग्रेस ने कुलबीर सिंह झीरा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आनंदपुर साहिब सीट से विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया है, जबकि लुधियाना से अमरिंदर सिंह (राजा वडिंग) प्रत्याशी घोषित किया है। 
खबरें तो यह भी है कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह भी खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर गए हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने यहां से लालजीत सिंह भुल्लर को टिकट दिया है। 
 
गुरदारपुर सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के सनी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 82 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। लेकिन, अब सुनील जाखड़ खुद भाजपा में आ चुके हैं। 
Edidet by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी