Old age pension hiked in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन 3000 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति माह कर दी। आज सरकार के एक साल पूरा होने पर पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 'जन विश्वास-जन विकास' समारोह मना रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 'जन विश्वास-जन विकास' समारोह मना रही है। सैनी ने कहा कि पिछले साल उनकी सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 217 चुनावी वादों में से 46 पूरे किए। उन्होंने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 90 संकल्प पूरे करने का वादा किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने विशेष रूप से महिलाओं और दलित समुदायों के उत्थान पर जोर देते हुए बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 5 लाख से अधिक लड़कियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग विकास की गति को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Edited By : Chetan Gour