कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम हैं 57 करोड़ की संपत्ति के मालिक, पहनते हैं 14 लाख की घड़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (10:54 IST)
Indore Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के इंदौर से लोकसभा (Lok Sabha) प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam) ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। वे 57 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं तथा 14 लाख की रोलेक्स (Rolex) घड़ी पहनते हैं। बम के पास 31 किलो चांदी के गहने, 10.2 किलो चांदी का एक रथ है।
 
बम परिवार की कुल संपत्ति 78 करोड़ : बम की पत्नी रिचा बम के पास 21 करोड़ की संपत्ति, 3 किलो सोने और 9.3 किलो चांदी के गहने हैं। 2 बच्चों, पत्नी सहित बम परिवार की कुल संपत्ति 78 करोड़ है। बम पर 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अक्षय भाजपा प्रत्याशी शंकर नेट लालवानी से 28 गुना ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। लालवानी के पास कुल 1.95 करोड़ की संपत्ति है।
 
डेली कॉलेज से की पढ़ाई है : बम ने अपनी पढ़ाई डेली कॉलेज से की है। वे एलएलबी और प्रबंधन में पीएचडी हैं। वे करीब 21 एकड़ जमीन के मालिक हैं लेकिन उनके व पत्नी के पास वाहन नहीं है। फर्म के नाम से एक कार है। पत्रकार कॉलोनी के घर में हिस्सेदारी है। पत्नी रिचा को 74 लाख व पिता को 10 लाख का लोन दिया है। एक रियल एस्टेट फर्म से. 2.63. करोड़ की लेनदारी बताई है। 3.63 करोड़ का स्वयं ने और 3.45 करोड़ का पत्नी ने लोन ले रखा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी