Congress candidate list : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, 14 नामों का ऐलान

बुधवार, 27 मार्च 2024 (22:51 IST)
Congress candidate list : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें चार राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। गाजियाबाद से डॉली शर्मा को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट दिया गया। यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी