Lok Sabha Election 2024 : BJP मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (00:30 IST)
bjp candidates first list  for lok sabha election 2024 :  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को देर रात तक पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित समिति के सदस्य शामिल रहे। बैठक में अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिए जाने पर मंथन होने की उम्मीद है। मीडिया खबरों के मुताबिक आज या कल सूची जारी हो सकती है। 
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने फिर निभाई संकटमोचक की भूमिका, BJP के 'ऑपरेशन लोटस' को विफल कर बचाई सुक्खू सरकार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह बैठक में शामिल हुए। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी, निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा 543 लोकसभा सीट पर चुनाव की घोषणा करने से पहले अपने उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया। 
 
भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में विभिन्न राज्यों के नेता शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल थे।
ALSO READ: Maharashtra Politics : शरद पवार ने भतीजे अजित और CM शिंदे को लंच पर बुलाया, पत्र से गर्माई महाराष्ट्र की सियासत
राज्य के नेता केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तब हिस्सा लेते हैं जब उनसे संबंधित राज्यों की सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए विचार किया जाता है।
ALSO READ: कैदियों को जाति-धर्म के आधार पर काम न सौंपे जाएं, गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को दिए निर्देश
इतनी सीटों पर चर्चा : सूत्रों के अनुसार इस बैठक में उत्तरप्रदेश की 80, उत्तराखंड की पांच, राजस्थान की 24, मध्यप्रदेश की 29 एवं छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा  सीटों पर चर्चा हुई। इन 149 सीटों में 122 सीटें भाजपा के पास हैं। हारी हुईं 27 सीटों में से अधिकांश नए चेहरे होने की संभावना है जबकि बाकी 122 सीटों में से कई सीटों पर नए चेहरे नज़र आने की संभावना है। 
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी बोले, मध्यप्रदेश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहेगा
100 उम्मीदवारों की घोषणा : संभावना है कि एक-दो दिन में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में करीब सौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा एक दो दिन में जारी किए जाने की संभावना है। बाकी के नाम करीब एक सप्ताह के भीतर जारी किए जा सकते हैं।
वेबदुनिया न्यूज 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी