कांग्रेस ने मां शक्ति का अपमान किया, इंडी गठबंधन को उखाड़ फेंकना है

हिमा अग्रवाल

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (13:49 IST)
PM Narendra Railly in Pilibhit Lok Sabha seat:  बांसुरी के शहर के नाम से दुनियाभर में मशहूर पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब देश मजबूत होता है तो दुनिया में उसका डंका बजता है, उसकी सुनी जाती है। यह सब आपके वोट की ताकत है, जो मजबूत सरकार बनाती है। वोट की ताकत ने दुनिया को आईना दिखा दिया कि भारत किसी से कम नही है।
ALSO READ: पीलीभीत में पीएम मोदी की रैली से वरूण गांधी ने क्यों बनाई दूरी?
पीलीभीत की चुनावी सभा में मोदी ने लोगों का अभिवादन किया। वहीं, नारी शक्ति ने शॉल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मां शक्ति का अपमान किया है, उसे भूलना नही है, इंडी गठबंधन को उखाड़ फेंकना है।
मोदी ने कहा कि पीलीभीत की जनता की सुविधाओं के लिए सरकार कटिबद्ध रही है, जल्दी ही 250 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होने वाला है, जिससे व्यापार को गति मिलेगी और यहां बंद हुए उद्योग और फैक्ट्रियों का फिर से संचालन होगा। 
ALSO READ: मुस्लिम महिला कारीगर ने पीएम मोदी के लिए बनाई 56 इंच की बांसुरी
दुनिया पीलीभीत की बांसुरी की मुरीद : दुनिया यहां की बनी बांसुरी की मुरीद है, बांसुरी की सुरीली आवाज सुनकर टाइगर भी दहाड़ लगा देता है। साथियों यह क्षेत्र खेती-किसानी के लिए भी जाना जाता है। किसानों के हित के लिए सपा-बसपा और कांग्रेस ने कुछ नही किया। इनके राज में गन्ने का क्या मूल्य था और योगी राज में गन्ने का समर्थन मूल्य क्या है, आप खुद देख सकते हैं। 7 सालों में गन्ने का जो भुगतान आपको मिला है, वह किसी अन्य सरकार ने ही दिया है।
 
कांग्रेस ने शक्ति का अपमान किया : पीलीभीत की धरती को माता यशवंतरी का आशीर्वाद है, गंगा मां और गोमती का उद्गम यहीं हुआ है। शक्ति उपासना का आज पहला दिन है, हर घर में शक्ति की पूजा हो रही है, मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने शक्ति का घोर अपमान किया है। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर याद रखना कि 'इंडी' गठबंधन शक्ति को खत्म करने में लगा हुआ है।

जिस शक्ति मां के सामने हमारा शीश झुकता है, कांग्रेस के नेता उसे उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं। जो शक्ति उपासक है वह 'इंडी' गठबंधन को कभी माफ नही करेगा। यह वह लोग हैं, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराकर भगवान राम का अपमान कर दिया। इतना ही नहीं जो गठबंधन के लोग प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
ALSO READ: PM मोदी के खिलाफ EC पहुंची कांग्रेस, मुस्लिम लीग वाले बयान की शिकायत की
मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र : कांग्रेस तुष्टिकरण में डूबी हुई है, उससे वह कभी बाहर नहीं निकल सकती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कौमी एकता दिखाई नहीं देती, बल्कि वह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। समाजवादी पार्टी  आज जिस कांग्रेस के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है, याद कीजिए उसने सिख भाइयों के साथ क्या किया था, उसे कभी भूला नही जा सकता है। जिन हिन्दुओं और सिखों पर देश से बाहर अत्याचार हो रहा है, उन्हें वापस कौन जाएगा, नागरिकता कौन देगा, सिख भाइयों घबराने की जरूरत नही है क्योंकि भाजपा आपके साथ मजबूती से खड़ी हुई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी