जयपुर में गरजीं सोनिया गांधी, लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (15:19 IST)
Sonia Gandhi in Jaipur : पूर्व कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

ALSO READ: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किन 5 न्याय पर है पार्टी का जोर?
सोनिया गांधी विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने, भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
 
 
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान में किसान परेशान हैं। हजारों लोग सुसाइड कर रहे हैं। लेकिन PM मोदी यहां आकर कहते हैं- 370 हटा दिया, इस बात का यहां के लोगों से क्या वास्ता है? मोदी जी, ये बताइए आपने किसानों के लिए क्या किया? क्या फर्टिलाइजर के दाम कम कर दिए? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए?
 
उन्होंने कहा कि हमारी जो 5 न्याय गांरटी है, उसके तहत हम 25 गारंटी दे रहे हैं। हमारी सरकार आई तो हम सभी गांरटी पूरा करेंगे। 
 
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी एक खोखले संसार एक खोखली दुनिया में रह रहे हैं। गाजे बाजे में, शोहरत में आपको सिर्फ अच्छा अच्छा दिखता है, बड़ी-बड़ी ईवेंट बाजी दिखती है, सच्चाई छिपाने के लिये है यह और जितने भी प्रयास हैं वो सिर्फ सच्चाई छुपाने के लिए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख