प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कब देंगे इस्तीफा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 4 जून 2024 (21:08 IST)
Lok Sabha elections 2024: यह शीर्षक आपको चौंका सकता है, लेकिन यह हकीकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। दरअसल, 16 जून को सरकार का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और इससे पहले नई सरकार का गठन होना चाहिए। इसके लिए पीएम मोदी को इस्तीफा देने के बाद नई सरकार गठन के लिए दावा भी पेश करना होगा। 
 
हालांकि इस बार भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं किया है। इसलिए अबकी बार भाजपा सरकार का नारा नहीं लगेगा क्योंकि अबकी बार एनडीए सरका होगी। इस बार भाजपा को अपने बूते 240 के लगभग सीटें हासिल हुई हैं, जबकि बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है। गठबंधन सहयोगियों के एनडीए ने लगभग 290 सीटें हासिल की हैं, जो बहुमत से 18 सीटें ज्यादा हैं। 
 
भाजपा ने 2019 के लोगसभा चुनाव में अकेले दम पर 303 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार आंकड़ा बहुमत से से करीब 32 सीट दूर रह गया। 2014 के चुनाव में भी भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। तब भाजपा को अकेले के दम पर 282 सीटें जीती थीं। 
 
इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन दिखाई दे रहा है। इंडिया गठबंधन मजबूत विपक्ष के रूप में उभरा है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 1-2 दिनों में वे इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद वे देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी