मनपसंद फ्रूट्स का फ्रेश मॉकटेल

सामग्री : 
 
एक कप स्ट्रॉबेरी, एक कप केले कटे हुए, एक कप काले अंगूर, एक कप पाइनापल मनपसंद आकार में कटे, दो कप चीनी, आधा कप नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच अदरक का रस और कूटी हुई बर्फ।
 

 
 
विधि : 
 
मिक्सर में सारे फलों के कटे हुए पीसेज डालें साथ ही चीनी और कूटी बर्फ भी डालकर चलाएं। इसमें नींबू और अदरक का रस मिलाकर शेक करें और लंबे गिलासों में भरें। स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे पीसेज डालें। 
 
पाइनापल के गोल स्लाइस को स्ट्रॉ पर लगाकर गिलासों में डालें। कूल-कूल मॉकटेल खुद भी पीएं और पिलाएं।



 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी