14 मार्च 2025 शुक्रवार, फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10:41 बजे से दोपहर 02:18 बजे तक रहेगा। भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए इसका प्रभाव भी नहीं माना जाएगा और न ही सूतक काल माना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका, आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा।
ALSO READ: lunar eclipse 2025: वर्ष 2025 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां नजर आएगा