Assembly Election Results 2023: इंदौर-देवास की सभी सीटों पर भाजपा आगे

रविवार, 3 दिसंबर 2023 (11:28 IST)
विधानसभा चुनावों के 11 बजे तक आए शुरुआती रूझानों में इंदौर और और देवास की सभी सीटों पर भाजपा ने बढत बना रखी है। इंदौर की बात करें तो इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे नजर आ रही है।

इंदौर विधानसभा 1 से कैलाश विजयवर्गीय करीब 14 हजार वोटों से आगे हैं। 2 नबंर रमेश मेंदोला करीब 19 हजार वोटों से आगे हैं। सांवेर सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट लगभग 12000 से आगे चल रहे हैं। वहीं इंदौर पांच नंबर से भाजपा के महेन्द्र हार्डिया उर्फ बाबा लगभग 7000 से आगे हैं।

इंदौर की राऊ सीट से मधु वर्मा लगभग 12000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि महू सीट पर उषा ठाकुर लगभग 2800 से आगे हैं। इंदौर की देपालपुर सीट से मनोज पटेल 1500 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। इंदौर विधानसभा 3 में राकेश शुक्ला गोलू 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा 4 की भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ तीसरे राउंड में 7000 से ज्यादा वोटों से आगे हैं।


देपालपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल चौथे राउंड में करीब 800 वोटों से आगे हैं। इसी तरह से देवास सीट से भाजपा की गायत्री राजे पवार समेत देवास की सभी पांचों सीटों पर भाजपा ने फिलहाल बढत बना रखी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी