शिवराज से ज्यादा अमीर हैं MP के नए CM डॉ. मोहन यादव

सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (18:33 IST)
Mohan Yadav Networth  : भाजपा ने मध्यप्रदेश में चौंकाते हुए उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav)  को मुख्यमंत्री बनाया है। भोपाल में विधायक दल की बैठक पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के लिए दो डिप्टी सीएम के नामों की भी घोषणा की गई। जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 
ALSO READ: कौन हैं मोहन यादव, जिन्हें सौंपी गई है MP की कमान
मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के पास कुल 42 करोड़ रुपए की संपत्ति (Mohan Yadav Networth) है जबकि उनके ऊपर देनदारी की बात करें तो ये करीब 9 करोड़ रुपए है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में मोहन यादव ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। 
 
डॉक्टर मोहन यादव और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की जमीन है। इसमें लगभग 15 करोड़ रुपए कीमत की कृषि भूमि (Agriculture Land) है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी और पत्नी की कुल संपत्ति 8.62 करोड़ रुपए है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी