MP election 2023 : इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों में कितने पुरुष और महिला मतदाता, जानिए आंकड़ा

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (19:53 IST)
MP election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का ऐलान होने वाला है। इंदौर जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके मुताबिक इंदौर की सभी विधानसभाओं को मिलाकर कुल 27 लाख 62 हजार, 507 मतदाता हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव में वोट करने की पात्रता रखते हैं। इन मतदाताओं में कुल 111 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।
विधानसभा 2 में सबसे ज्यादा मतदाता : इंदौर मतदाताओं की फाइनल सूची का प्रकाशन किए जाने के बाद ये आंकड़े सामने आए है। जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता इंदौर की 5 नंबर विधानसभा में है। यहां कुल 4 लाख 13 हजार 447 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2 लाख, 8 हजार 588 तो महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 853 है।
 
3 में सबसे कम मतदाता : इंदौर विधानसभा 3 में सबसे कम मतदाता वाली विधान सभा है। यहां कुल 1 लाख 88 हजार 246 मतदाता हैं। इसी विधानसभा में सबसे ज्यादा 69 मतदाता थर्ड जेंडर वाले हैं।  Edited by:  Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी