मध्यप्रदेश घूमने जा रहे हैं तो जानिए कहां कहां घूम सकते हो, एमपी के बेस्ट टूरिज्म स्पॉट

WD Feature Desk

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (15:30 IST)
Madhya Pradesh Tour and Travels: मध्यप्रदेश भारत का एक सबसे समृद्धि राज्य है जहां आपको प्रकृतिक के हर नजारे देखने को मिलेंगे तो तीर्थ नगरी में आध्यात्मिक अनुभूति भी होगी। प्राचीनकाल से ही यहां की भूमि सबसे पुरानी रही है। यहां 4 महान सम्राट हुए हैं। पहले राजा इंद्रद्युम्न, दूसरे श्रीकृष्‍ण की पत्नी मित्रविन्दा के पिता जयसेन, तीसरे सम्राट विक्रमादित्य और चौथे राजा भोज। आओ जानते हैं मध्यप्रदेश के खास टूरिज्म स्पॉट। ALSO READ: मानसून में मध्यप्रदेश की इन 5 जगहों पर गए तो शिमला मनाली भूल जाओगे
 
1. तीर्थ नगर : यदि आप धार्मिक स्थानों पर घूमना चाहते हैं तो उज्जैन, देवास, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, साँची, खजुराहो, अमरकंटक, नेमावर, चित्रकूट, शिवपुरी, ओरछा, भोजपुर, सतना, मैयर, मंदसौर, ग्यारसपुर, बावनगजा, उदयनगर आदि जगहे हैं।
 
2. ऐतिहासिक स्थल : यदि आप ऐतिहासिक स्थलों पर जाना चाहते हैं तो मांडू, ओरछा, ग्वालियर, इंदौर, महेश्वर, भोपाल, शिवपुरी, उदयगिरि, भीमबेटका आदि जगहों पर घूम सकते हैं।
 
3. प्राकृतिक स्थल : यदि आप प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो मांडव, देवास, अमरकंटक, पचमड़ी, भोपाल, भेड़ाघाट, जबलपुर, विदिशा, बागली, पाताल पानी, चित्रकूट, शिवपुरी, ओंकारेश्वर, महेश्वर, बावन गजा आदि।
Narmada Nadi
4. नर्मदा के तट : मध्यप्रदेश में छोटी बड़ी सभी नदियां मिलाकर करीब 400 नदियां होंगी। यह संख्‍या अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक है। यहां पर नर्मदा, ताप्ती, शिप्रा, केन, बेतवा, सोन, चंबल, तवा, माही, कालिसिंध आदि प्रमुख नदियां हैं। यदि आप नर्मदा नदी का आनंद लेना चाहते हैं तो ओंकारेश्वर, महेश्वर, सहस्रधारा, नर्मदापुरम, नेमावर, धायड़ी कुंड आदि जगहों पर जा सकते हैं।ALSO READ: बारिश के मौसम में मध्यप्रदेश के इन 5 में से कोई एक जंगल घूम आएं, कभी भूलेंगे नहीं
 
5. जंगल : यदि आप जंगल में जाना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश में देश के सबसे ज्यादा जंगल यहीं पर है। उमें से खास है- पन्ना टाइगर रिजर्व, कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़, रातापानी जंगल रिसोर्ट, पचमढ़ी, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, माधव राष्ट्रीय उद्यान, संजय-दुबरी राष्ट्रीय उद्यान, कुनो राष्ट्रीय उद्यान, घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, डिनो एडवेंचर पार्क, रालामंडल इंदौर, बागली देवास आदि। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी